AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 April 2019

पल्स पोलियो अभियान संबंधी जन जागृति रैली आज

पल्स पोलियो अभियान संबंधी जन जागृति रैली आज

खण्डवा 4 अप्रैल, 2019 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रैल को अयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो निरोधक खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए 5 अप्रैल को प्रातः 8ः30 जिला अस्पातल परिसर से पल्स पोलियो अभियान जन जागृति रैली आयोजित की गई है। रैली में नर्सिंंग प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों शामिल होंगे। रैली में बैनर व तख्तियों आदि के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता का संदेश भी शहरवासियों को दिया जायेगा। रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग शिवाजी चौक, ईमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम चौराहे से होते हुए वापस जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न होगी ।

No comments:

Post a Comment