AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 April 2019

पंधाना में बी.एल.ओ. के प्रशिक्षण में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

पंधाना में बी.एल.ओ. के प्रशिक्षण में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

खण्डवा 4 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन से पूर्व पंधाना में क्षेत्र के 318 मतदान केंद्रों के बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को लोकसभा निर्वाचन हेतु आवश्यक निर्देश बताए गए एवं मतदाता जागरूकता अभियान को हर ग्राम में पूरे जोर-शोर से शुरू करने हेतु प्रेरित किया गया। एसडीएम पंधाना श्रीमती अनुभा जैन ने सभी बीएलओ को  निर्वाचन आयोग के दिए हुए निर्देशों का पालन करने हेतु कहां गया तथा सभी बीएलओ ने भी इस अवसर पर अपनी अपनी बात रखी। एसडीएम श्रीमती जैन द्वारा बैठक में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान उन्होंने मतदान बहिष्कार वाले क्षेत्रों के बीएलओ से कहा कि वे ग्रामीणों से चर्चा करके ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें तथा इन ग्रामों में जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायें। 
बी.एल.ओ. की बैठक में स्वीप प्रभारी श्री आनंद शुक्ला ने कहा कि आने वाले त्योहारों पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजन हर मतदान केंद्र पर पूरे जोर-शोर से किया जाये। उन्होंने चुनावी पाठशाला के गठन, मतदान केंद्रों का रखरखाव एवं वीवीपैट के प्रदर्शन के समय ज्यादा से ज्यादा  मतदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित सभी बी.एल.ओ. को 19 मई को मतदान करने के साथ साथ अपने पोलिंग बूथ में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment