AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 April 2019

जी.पी.एस. युक्त वाहनों की टेªकिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जी.पी.एस. युक्त वाहनों की टेªकिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

खण्डवा 4 अप्रैल, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान ई.व्ही.एम. का परिवहन करने वाले वाहन में जी.पी.एस. सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। अतः मतदान दिवस के एक दिन पूर्व सामग्री वितरण स्थल डाइट खण्डवा से रवाना होकर मतदान केन्द्र तक पहुंचने व मतदान समाप्ति पश्चात वापस स्ट्रांग रूम स्थल तक लाने एवं सभी सेक्टर अधिकारियों के वाहनों में लगे जी.पी.एस. सिस्टम के माध्यम से वाहनों की ट्रेकिंग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस कन्ट्रोल रूम में लगाई गई है, उनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए महिला बाल विकास विभाग परियोजना छैगांवमाखन के सहायक ग्रेड-2 श्री दीपक दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री शेख आसिफ की, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए उप संचालक कृषि के सहायक ग्रेड-3 श्री पारस अत्रे एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए एस.एन. कॉलेज खण्डवा के सहायक ग्रेड-3 श्री विनय जैन की ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment