AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 April 2019

ग्राम खारकला के हाट बाजार में वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान की अपील की

ग्राम खारकला के हाट बाजार में वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान की अपील की


खण्डवा 4 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खालवा विकासखण्ड के ग्राम खारकला में आयोजित हाट बाजार में ग्रामीणों को ईव्हीएम व वीवीपैट संचालन के बारे में समझाया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद के कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह इन्दिरा कॉलोनी हरसूद में महिलाओं को आगामी 6 मई को हरसूद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। 

No comments:

Post a Comment