AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 April 2019

पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान करायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान करायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण


खण्डवा 4 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 6 मई को हरसूद व 19 मई को पंधाना, मांधाता व खण्डवा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न होगा। सभी पीठासीन अधिकारी व उनके मतदान दल के सभी सदस्य प्रशिक्षण में बताई जानकारी को अच्छी तरह समझ लें तथा पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए दी गई पुस्तिका का अच्छी तरह अध्ययन कर लें, ताकि मतदान के दिन उन्हें समस्या न आये। कोई भी प्रश्न उनके मन में हो तो आज अपने मास्टर ट्रेनर्स से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।  यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने गुरूवार को एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. तथा मोतीलाल नेहरू उ.मा.वि. में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दोनों स्कूलों के कुल 17 कक्षों में जाकर प्रशिक्षार्थी मतदान दलों के सदस्यों से प्रश्न पूछे। उन्होंने उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वे निष्पक्ष व निडर रहकर कार्य करे। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान कहा कि सभी को आज प्रशिक्षण के बाद लिखित परीक्षा भी देना होगी तथा उसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण भी होना होगा, अन्यथा दोबारा ट्रेनिंग लेना पड़ेगी। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों से पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने का प्रशिक्षण भी अच्छी तरह से लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सदस्य उन्हें मिली वीवीपैट मशीन को धूप से बचाकर रखे, क्योंकि धूप में मशीन का सेंसर खराब होने की संभावना रहती है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से मॉकपोल की प्रक्रिया व ईव्हीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदान से पूर्व निर्धारित समय पर मॉकपोल अवश्य सम्पन्न कराये तथा यह ध्यान रखे की मॉकपोल के समय विभिन्न अभ्यार्थियों के मतदान एजेंट भी उपस्थित रहे। सभी मतदान एजेंटों के निर्धारित प्रपत्र पर हस्ताक्षर करा लें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक 2-2 घंटे के अंतराल से अपने मतदान केन्द्र के मतदान प्रतिशत की जानकारी सेक्टर अधिकारी को देते रहें। 
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री एस.एल. सिंघाड़े ने प्रशिक्षण में बताया कि किसी भी मतदान केन्द्र के भीतर व बाहर यदि कोई व्यक्ति शांतिभंग करने का प्रयास करता है तो वहां तैनात पुलिस कर्मी को उस व्यक्ति को वहां से हटाकर उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को यह जरूर समझ लें कि मॉकपोल के बाद ईव्हीएम से मॉकपोल के दौरान डाले गए वोट क्लियर जरूर कर किए जायेें। इसी तरह मतदान सम्पन्न होने के बाद शाम को ई.व्ही.एम. मशीन का क्लोज बटन जरूर दबा दें। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री एस.एल. सिंघाडे, मास्टर ट्रेनर श्री आर.एस. सलूजा, श्री अविनाश शर्मा, श्री कुलदीप फरे, सहित विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment