Wednesday, 10 April 2019

पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः निष्पक्ष रहे - अपर कलेक्टर श्री इवने

पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः निष्पक्ष रहे
- अपर कलेक्टर श्री इवने

लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 19 मई को जिले के पंधाना, मांधाता व खण्डवा विधानसभा क्षेत्रों में तथा 6 मई को हरसूद विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होगा। विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को स्थानीय एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. तथा मोतीलाल नेहरू उ.मा.वि. में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने ने बुधवार को एम.एल.बी. स्कूल पहुंचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखा तथा वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों के सदस्यों से कहा कि वे प्रशिक्षण में बताई बातों को अच्छी तरह सीख लें तथा उन्हें दी गई पुस्तिका का अच्छी तरह अध्ययन भी करें। उन्होंने उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वे पूर्णतः निष्पक्ष व निडर होकर कार्य करें। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से माॅकपोल की प्रक्रिया व ईव्हीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने इस दौरान पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदान से पूर्व निर्धारित समय पर माॅकपोल अवश्य सम्पन्न कराये तथा यह ध्यान रखे की माॅकपोल के समय विभिन्न अभ्यार्थियों के मतदान एजेंट भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी यह जरूर ध्यान रखें कि ईव्हीएम से माॅकपोल के दौरान डाले गए वोट माॅकपोल के बाद क्लियर जरूर कर किए जायें तथा मतदान सम्पन्न होने के बाद शाम को ई.व्ही.एम. मशीन का क्लोज बटन जरूर दबा दें।

No comments:

Post a Comment