AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 April 2019

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

खण्डवा 3 अप्रैल, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के निर्देशानुसार  जिले  में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्र जावर व मून्दी में आयोजित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की सेक्टर बैठक में उन्हें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के तहत् नैतिक मतदान करने की षपथ दिलाई। उन्होंने बैठक में निर्देश दिये किं अधिक से अधिक मतदान हो इस हेतु अपने क्षेत्र में जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जावे तथा मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया जावे। इसके अलावा मंगलवार को खालवा के उपस्वास्थ्य पाडल्या में टीकाकरण सत्र के दौरान ग्राम की उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment