AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 April 2019

कुल्फी के ठेलों व प्याऊ के माध्यम से भी हो रही है मतदान की अपील

कुल्फी के ठेलों व प्याऊ के माध्यम से भी हो रही है मतदान की अपील

खण्डवा 3 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले  में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शहर में कुल्फी के ठेलों तथा पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा स्थापित प्याऊ पर भी मतदान की अपील युक्त बेनर लगवाये गये है तथा नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान अवश्य करें। 
इसके अलावा बुधवार को पुनासा में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन भी विभिन्न स्थानों पर किया गया। साथ ही पंधाना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई गई तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे स्वयं तो मतदान करे ही साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी 19 मई को मतदान के लिए प्रेरित करे। 

No comments:

Post a Comment