स्वाइन फ्लू बीमारी के प्रति सर्तकता बरतें
खण्डवा 3 अप्रैल, 2019 - स्वाइन फ्लू के बचाव के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि इस बीमारी से डरे नही बल्कि सतर्क रहे। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को नज़र अदाज न करते हुए जागरूक रहे एवं बीमारी के किसी भी लक्षण जैसे- बुखार, नाक बहना, गले में दर्द और खराश, उल्टी होना, खांसी व कफ बढ़ना, सांस लेने में तकलीफ होना, जोड़ों में सूजन दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सालय जाकर जाँच व उपचार करावें। रोगियों में स्वाइन फ्लू का लक्षण दिखने पर प्रभावित मरीजों को भर्ती करने एवं जाँच हेतु नमूने भेजने की जिला चिकित्सालय में व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि खण्डवा जिले में वर्तमान में संभावित स्वाइन फ्लू के कुछ मरीज पाये गये है और प्रदेश के अन्य जिलों में रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण व खण्डवा रेल्वे जंक्शन होने से कोई भी बीमार व्यक्ति यहां आकर बीमारी फैला सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी श्री चौहान ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं के शरीर के साथ ही घर-मोहल्ले में भी साफ-सफाई का ध्यान रखने एवं बीमारी के लक्षण आ जाने पर बिना डॉक्टर की सलाह से कोई भी दवा न लेने का अनुरोध किया है।
No comments:
Post a Comment