AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 April 2019

एक अपराधी जिला बदर, व एक अन्य अपराधी से बंधपत्र भरवाने के आदेष

एक अपराधी जिला बदर, व एक अन्य अपराधी से बंधपत्र भरवाने के आदेष

खण्डवा 3 अप्रैल, 2019 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर अपराधी भुरू उर्फ नल्ली उर्फ रईस पिता हबीब निवासी इमलीपुरा खण्डवा को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार यह अपराधी अगले एक वर्ष के लिए न केवल खण्डवा जिले, साथ ही पड़ोस के बुरहानपुर, खरगोन, देवास , बैतुल, हरदा व इंदौर जिलों की सीमा मंे प्रवेष पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह अपराधी बिना पूर्व अनुमति के इन जिलों में प्रवेष नहीं कर सकेगा। 
              इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने एक अपराधी प्रकाश पिता रामसिंह तंवर निवासी ग्राम बेडियाव की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर उसे इस आषय का बंध पत्र भरवाकर कर 3 दिवस में प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक संबंधित अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 11 बजे नजदीकी थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी। 

No comments:

Post a Comment