AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 April 2019

कीटनाशक अमानक स्तर के पाए जाने पर लायसेंस निलंबित

कीटनाशक अमानक स्तर के पाए जाने पर लायसेंस निलंबित

खण्डवा 3 अप्रैल, 2019 - मेसर्स न्यू किसन एग्रो एजेन्सी गांधवा विकासखण्ड पंधाना नागार्जुन एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित कीटनाशक औषधि Golkon quizalofopethyl  का नमूना लेकर प्रयोगशाला फरिदाबाद में परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान कीटनाशक औषधी अमानक स्तर की पाए जाने पर उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने इस कीटनाशक के विक्रय पंजीयन लायसेंस को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मेसर्स नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र छनेरा विकासखण्ड हरसूद घरड़ा केमिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित कीटनाशक औषधी क्लोर पाईरीफास का नमूना लेकर जबलपुर की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया। इसी तरह मेसर्स तुषार टेªडर्स कुमठी विकासखण्ड पंधाना गुजरात इन्सेक्टीसाइड लिमिटेड द्वारा निर्मित कीटनाशक औषधी Chowkid Aar Chalorpy Riphos  का भी नमूना लेकर फरीदाबाद की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया है। परीक्षण के दौरान दोनों ही कीटनाशक औषधी अमानक स्तर के पाए जाने पर उपसंचालक कृषि श्री गुप्ता ने इन कीटनाशकों के विक्रय पंजीयन लायसेंस को निलंबित कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment