AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 April 2019

थाइलेंड मांगुर व बिगहेड प्रजाति की मछली के पालन पर प्रतिबंध

थाइलेंड मांगुर व बिगहेड प्रजाति की मछली के पालन पर प्रतिबंध 

खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - भारत सरकार द्वारा थाइलेंड मांगुर व बिगहेड मछली के पालन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि इन प्रजाति की मछलियों से भारती मत्स्य प्रजातियों व अन्य जलजीवों के जीवन को खतरा हो सकता है। जिले में इस थाइलेंड मांगुर व बिगहेड किस्म की मछली का पालन तो किसी जल स्त्रोत में तो नही किया जा रहा है, इसकेे निरीक्षण के लिए कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सहायक मत्स्य अधिकारी श्री मनोज कावड़े व श्री मनोज अग्रवाल तथा मत्स्य जमादार श्री छन्नुलाल दांगारे, विकला बर्डे, जसवंत भास्करे व पन्नालाल डांगरे को उनके क्षेत्र के जलाशयों में मछली पालन पर नजर रखने का दायित्व सौंपा गया है तथा निर्देश दिए गए है कि वे सुनिश्चित करें कि प्रतिबंधित प्रजाति की मछली का पालन व उत्पादन जिले में नही हो रहा है। 

No comments:

Post a Comment