AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 April 2019

लोकसभा निर्वाचन संबंधी एक्जिट पोल पर 19 मई तक प्रतिबंध

लोकसभा निर्वाचन संबंधी एक्जिट पोल पर 19 मई तक प्रतिबंध

खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन एवं विधानसभा उप निर्वाचन-2019 के लिये 11 अप्रैल प्रातः 7 बजे से 19 मई 2019 सायं 6ः30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन और प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार तथा प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतदान समाप्ति के लिये नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले का, किसी भी ओपीनियन पोल या अन्य किसी पोल सर्वे के परिणामों सहित, प्रदर्शन किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करने पर प्रतिबंध रहेगा।

No comments:

Post a Comment