Friday, 15 March 2019

लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन

लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए हरसूद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश में देवलीकला के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी उपयंत्री श्री बी.एस. माहोर के स्थान पर सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आर.एस. बामनिया को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सूरजकुण्ड वार्ड सेक्टर के लिए नियुक्त प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बी.एस. अचाले के स्थान पर पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. के. पटेरिया को नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment