Friday, 15 March 2019

उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल व स्थैतिक निगरानी दलों में संशोधन

उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल व स्थैतिक निगरानी दलों में संशोधन

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता दल व स्थैतिक निगरानी दल में तैनात अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले  द्वारा जारी आदेश में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी थाना क्षेत्र के दल क्रमांक 3 के उड़नदस्ता टीम में शामिल ए.एस.आई थाना मूंदी श्री सिगदार सिंह के स्थान पर एस.आई थाना मूंदी श्री कमल दसौधी को शामिल किया गया है। इसके अलावा हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा थाना क्षेत्र के दल क्रमांक 2 के उड़नदस्ता दल में ए.एस.आई खालवा श्री गुलाब प्रजापति के स्थान पर ए.एस.आई. श्री निवृत्ति इंग्ले को नियुक्त किया गया है। 
इसी तरह खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के वीडियो अवलोकन दल के लिए नियुक्त उपयंत्री श्री मनोहर द्रोणकर के स्थान पर उपयंत्री श्री पी.के. वैद्य को नियुक्त किया गया है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बोरगावं चैकी थाना के दल क्रमांक 3 के उड़नदस्ता दल में नियुक्त उप वनक्षेत्रपाल श्री राजेश तिवारी के स्थान पर वनपाल श्री उदयशंक व्यास को नियुक्त किया गया है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए वीडियो निगरानी दल में शामिल उपयंत्री श्री शिवचरण पटेल के स्थान पर उपयंत्री श्री राजेन्द्र धीमान को नियुक्त किया गया है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के वीडियो निगरानी दल में शामिल उपयंत्री श्री बी.एस. माहोर के स्थान पर सर्व शिक्षा अभियान जनपद शिक्षा केन्द्र श्री देवेन्द्र खड़कोदकर को तैनात किया गया है। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद थाना के दल क्रमांक 4 के उड़नदस्ता टीम में शामिल ए.एस.आई. श्री बलराम यादव के स्थान पर ए.एस.आई. थाना कोतवाली श्री रमेश मोरे को नियुक्त किया गया है। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के स्थैतिक निगरानी दल के दल क्रमांक 2 के लिए नियुक्त श्री महेन्द्र के स्थान पर श्री हुकुम पालीवाल एवं श्री पंकज के स्थान पर श्री गजेन्द्र को नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment