Friday, 15 March 2019

कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के बीच हुआ नए सिरे से कार्य विभाजन

कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के बीच हुआ नए सिरे से कार्य विभाजन

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। जारी आदेष के अनुसार अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने को जिला आपूर्ति शाखा, रोगी कल्या समिति, वरिष्ठ लिपिक शाखा, आवक व जावक शाखा, श्रम शाखा, बाल श्रमिक व बधक श्रमिक, रेडक्रास शाखा, न्यायिक लिपिक शाखा, जिला सर्तकता शाखा, नाजरात शाखा, कर्मचारी कल्याण, निरीक्षण सेल व कर्मचारी परामर्शदात्री समिति, पेशनर्स कल्याण एवं कर्मचारी कल्याण जैसी शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। 
इसके अलावा संयुक्त कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंघाडे को शस्त्र लायसेंस शाखा, राहत एवं मुआवजा वितरण के लिए अनुश्रवण प्राधिकारी, सैनिक कल्याण शाखा, विभागीय जांच शाखा, जिला आपदा प्रबंधक के समन्वयक अधिकारी,  भू अभिलेख शाखा, जिला सत्कार अधिकारी, जनसुनवाई , खनिज शाखा के कार्य सौंपे गए है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव को प्रभारी अधिकारी लोक सेवा गारंटी, कोषालय निरीक्षण अधिकारी, भू अर्जन शाखा, स्थापना शाखा, वित्त शाखा, सूचना का अधिकार शाखा, मानव अधिकार आयोग शाखा, अन्य आयोग से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, जन शिकायत निवारण अधिकारी एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रभारी, शिकायत शाखा, धर्मस्व शाखा का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री रवीष श्रीवास्तव को समाधान एक दिवस, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग का प्रभार, ई गर्वनेंस शाखा, प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, नीति आयोग, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण से संबंधित कार्यो का दायित्व सौंपा गया है।

No comments:

Post a Comment