Friday, 15 March 2019

लोकसभा निर्वाचन के सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें

लोकसभा निर्वाचन के सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने दिए निर्देश

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारी आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए पूरी तरह तैयार रहे तथा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन समय सीमा में करें। सभी कर्मचारी अपने मोबाइल हमेशा चालू रखे तथा वाॅटसअप पर भेजी गई सूचनाओं का अवलोकन करते रहे। यह निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक में दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिघाड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री प्रफुल्ल शुक्ला के साथ साथ कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारी भी मौजूद थे। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बैठक में कहा कि मतदाता जागरूकता गतिविधियां अधिक से अधिक आयोजित की जायें। उन्होंने शिकायत शाखा के नोडल अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सी-विजिल एप व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण यथाशीघ्र कर आयोग को पालन प्रतिवेदन भेजा जाये। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के सभी लिपिकों को निर्वाचन से संबंधित सौंपे गए कार्य डायरी में अंकित करने के लिए भी कहा तथा पर्यवेक्षक श्री शुक्ला को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को एक-एक डायरी आज ही दी जाये। 

No comments:

Post a Comment