Thursday, 14 March 2019

एम.सी.एम.सी. समिति के सदस्यों व टी.वी.अवलोकन दलों का प्रषिक्षण सम्पन्न

एम.सी.एम.सी. समिति के सदस्यों व टी.वी.अवलोकन दलों का प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 14 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान टेलिविजन एवं अखबारों में प्रसारित समाचारों में से पेड न्यूज चिन्हित करने के लिए अलग-अलग दल गठित किए गए है। जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. का गठन किया जा चुका है तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों की माॅनिटरिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों के दल गठित हो चुके है और उन्होंने समाचार पत्रों का अध्ययन कर एवं टेलिविजन पर प्रसारित कार्यक्रमों पर नजर रखकर पेड न्यूज चिन्हित करना प्रारंभ कर दिया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों की माॅनिटरिंग के लिए तैनात अधिकारी कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रषिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित किया गया। 
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि टी.वी. अवलोकन दल न्यूज चैनल पर प्रसारित समाचारों व राजनीतिक विज्ञापनों को नियमित रूप से देखें तथा जो संदेहास्पद पेड न्यूज देखने में आयें उसे रिकार्ड करे तथा जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. के ध्यान में लाये। यह प्रषिक्षण लोकसभा निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्राध्यापक डाॅ. कुलदीप फरे व डाॅ. शरद शर्मा ने पाॅवर पाईंट प्रजेन्टेंषन के माध्यम से दिया। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डाॅ. आर.एस. सलूजा व व डाॅ. अविनाष दुबे ने भी इस दौरान पेड न्यूज की बारीकियां विस्तार से समझायी। इस दौरान समाचार पत्र परिनिरीक्षण दल व टी.वी. अवलोकन दल में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment