Thursday, 14 March 2019

शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 14 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने गुरूवार को शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ग्रीष्म ऋतु में फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यालय पर रहे तथा अपने अधीनस्थ फील्ड स्टाॅफ को भी उनके मुख्यालय रहने के लिए निर्देशित करें, ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी बीमारी के फैलने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी अपने अपने काम में दवाओं के पर्याप्त भण्डारण के साथ रहने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ स्थानीय स्कूली परीक्षाओं की व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें, ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने परीक्षा मूल्यांकन कार्य के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की। 

No comments:

Post a Comment