हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में गुरूवार को बनाए गए नकल के 8 प्रकरण
खण्डवा 14 मार्च, 2019 - गुरूवार को हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व व गृह विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिले के अंतर्गत आज कुल 74 परीक्षा केन्द्रों पर 8946 विद्यार्थियों में से कुल 8649 परीक्षार्थी उपस्थित रहे व 297 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला संकलन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान 8 नकल प्रकरण बनाए गए जिनमें शासकीय हाई स्कूल आशापुर केन्द्र पर 7 प्रकरण व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूंदी स्थित केन्द्र पर 1 नकल प्रकरण शामिल हैं। शेष केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
No comments:
Post a Comment