Saturday, 16 March 2019

महिलाओं को टीकाकरण , स्वच्छता व संस्थागत प्रसव का महत्व समझाया


महिलाओं को टीकाकरण , स्वच्छता व संस्थागत प्रसव का महत्व समझाया

खण्डवा 16 मार्च, 2019 - शुक्रवार को ब्लाॅक खालवा के वनग्राम जूनापानी व गोगईपुर में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को जिला एवं साधन अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई, डीपीएचएनओ श्रीमती अनिता शुक्ला खण्डवा, बीएमओ खालवा डाॅ. शैलेन्द्र कटारिया ने उपस्थित होकर महिलाओं को संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, स्वच्छता, साफ-सफाई, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा कुपोषण व पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बैठक महिलाओं से चर्चा कर उन्हें अंधविश्वास व कुरीतियो से दूर रहने की समझाइश दी गई।

No comments:

Post a Comment