Saturday, 16 March 2019

हाई स्कूल परीक्षाओं में शनिवार को बनाए गए नकल के कुल 6 प्रकरण


हाई स्कूल परीक्षाओं में शनिवार को बनाए गए नकल के कुल 6 प्रकरण

खण्डवा 16 मार्च, 2019 - शनिवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी सामान्य विषय का प्रश्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिले के अंतर्गत कुल 84 परीक्षा केन्द्रों में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 17442 थी, जिसमें से कुल 16735 परीक्षार्थी उपस्थित व 707 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला संकलन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान 6 नकल प्रकरण बनाए गए, जिनमें 2 प्रकरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पंधाना में, एक प्रकरण शासकीय उ.मा.वि. छैगांवमाखन व 3 नकल प्रकरण शासकीय हाई स्कूल आशापुर में बनाए गए। 

No comments:

Post a Comment