Tuesday, 5 March 2019

हाई स्कूल परीक्षा में आज बनाए गए नकल के कुल 4 प्रकरण

हाई स्कूल परीक्षा में आज बनाए गए नकल के कुल 4 प्रकरण

खण्डवा 05 मार्च, 2019 - मंगलवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत गणित का प्रश्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिले के अंतर्गत कुल 84 परीक्षा केन्द्रों में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 18204 थी, जिसमें से कुल 17791 परीक्षार्थी उपस्थित व 413 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला संकलन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीलाल नेहरू व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशापुर में एक-एक नकल प्रकरण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या मूंदी में दो प्रकरण बनाए गए। शेष केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment