उत्कृष्ट विद्यालय व माॅडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 मार्च को
खण्डवा 05 मार्च, 2019 - उत्कृष्ट विद्यालय एवं माॅडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर उपलब्ध है। ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय व माॅडल स्कूल हेतु अपने आवेदन प्रस्तुत किए थे, वे अपना प्रवेश पत्र किसी भी एमपी आॅनलाइन कियोस्क पर जाकर प्रिंट प्राप्त कर सकते है। प्राचार्य रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय श्री आर.के. सेन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बिना प्रवेश के परीक्षार्थी को परीक्षा में समिल्लित होने की पात्रता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वी में चयन हेतु इस परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को प्रातः 9ः45 बजे से 12ः15 बजे के बीच किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment