लोकसभा निर्वाचन में सम्पत्ति विरूपण के निवारण हेतु प्रकोष्ठ गठित
खण्डवा 05 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान सम्पत्ति विरूपण की शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने जिला स्तरीय प्रकोष्ठ गठित किया है। जारी आदेश के अनुसार इस प्रकोष्ठ में वन मण्डलाधिकारी, आयुक्त नगर निगम, बीएसएनएल के जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों को शामिल किए गए है। जारी आदेश अनुसार सम्पत्ति विरूपण की शिकायत प्राप्त होने पर लोक निर्माण विभाग व स्थानीय निकायों की गेंग के माध्यम से विरूपण मिटाने का कार्य किया जायेगा तथा इस कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी।
No comments:
Post a Comment