जिला योजना समिति की बैठक आज
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी बैठक
खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 9 फरवरी को जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट शुक्रवार को खण्डवा आकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिलावट 9 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर 2 बजे खण्डवा से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment