कृषि मंत्री श्री यादव आज खण्डवा आयेंगे
खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - प्रदेश के कृषि विभाग मंत्री श्री सचिन यादव 9 फरवरी को खण्डवा आयेंगे तथा जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री श्री यादव 9 फरवरी को प्रातः 7 बजे इंदौर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे खण्डवा आयेंगे तथा जिला योजना समिति बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद कृषि मंत्री श्री यादव दोपहर 2 बजे खण्डवा से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment