AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - मिजल्स-रूबेला अभियान के तहत् जिले के 9 माह से 15 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में टीके लगवाये जायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं भी दौरे करे तथा अपने अधीनस्थ खण्ड स्तरीय अधिकारियों व सुपरवाइजर्स को भी नियमित दौरे के निर्देश दें। दोनो अधिकारी मिजल्स-रूबेला अभियान की अपने अपने विभाग की दैनिक प्रगति की जानकारी प्रतिदिन शाम को कलेक्टर कार्यालय में भिजवायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में दिए। 
        कलेक्टर श्री गढ़पाले ने विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी खालवा डाॅ. शैलेन्द्र कटारिया द्वारा अपने कत्र्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतनें पर उनकी वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गुरूवार को खालवा क्षेत्र के ग्राम झिरपा में भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग संबंधी अनेकों अनियमितताएं पाई गई, जबकि उनके संबंध में पूर्व में भी बीएमओ डाॅ. कटारिया को निर्देशित किया गया था। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने झिरपा में एएनएम की आज ही पदस्थापना करने वहां के उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसूति संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल को दिए। 
         कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक कहा कि टीकाकरण के निर्धारित दिन स्कूल के शिक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने यहां दर्ज सभी बच्चों को उनके घर से बुलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करें, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान में टीकाकरण से न छूट जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि मच्छरदानी एवं चश्मे वितरण का शेष कार्य आगामी 15 दिनों में हर हाल में पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी व महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की नियमित माॅनिटरिंग दौरे करके व बैठक लेकर करें। 

No comments:

Post a Comment