राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में टेनिस बाॅल क्रिकेट मैचों के परिणाम
खण्डवा 5 जनवरी, 2019 - राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत खण्डवा में आयोजित लागोरी एवं टेनिसबाॅल क्रिकेट के मैच प्रारंभ हो चुके है।
जिमखाना मैदान पर आयोजित बालक वर्ग क्रिकेट मैचों के परिणाम
शनिवार को जिमखाना मैदान पर आयोजित बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में छत्तीगढ़ व तेलंगाना की टीमों के बीच हुए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम 20 रन से विजयी रही। मैच में 10 ओवर में छत्तीगढ़ ने 6 विकेट पर 66 रन व तेलंगाना ने कुल 46 रन बनाए। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने टाॅस जीतकर पहले बेटिंग की थी। दूसरे मैच में पंजाब व उत्तर प्रदेश के बीच आयोजित क्रिकेट मैच में उत्तर प्रदेश की टीम 36 रन से विजय हुई। उत्तर प्रदेश ने टाॅस जीतकर पहले बेटिंग की थी और 6 विकेट पर कुल 75 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 10 ओवर में 39 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ व पंजाब के बीच आयोजत मैच में छत्तीसगढ़ टीम 34 रन से विजय हुई। छत्तीसगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बेटिंग की तथा 10 ओवर में कुल 82 रन बनाए। जबकि पंजाब की टीम ने 10 ओवर में केवल 48 रन ही बनाए। चैथा मैच तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें तेलंगाना की टीम 8 विकेट से विजय रही। इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने टाॅस जीतकर कुल 80 रन बनाए, जबकि तेलंगाना की टीम ने 2 विकेट खोकर 81 रन बनाए थे।
एस.एन. काॅलेज मैदान पर आयोजित बालिका वर्ग के क्रिकेट मैचों के परिणाम
एस.एन. काॅलेज पर आयोजित बालिका वर्ग के मैचों में पहले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने पंजाब की टीम को 132 रन से हराया। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से सर्वाधिक 77 रन कुल 31 गेंदो पर कु. रोशनी ने बनाए, जबकि पूजा मार्को ने कुल 29 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसके अलावा एक अन्य मैच में तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने तेलंगाना को 5 विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ की बेस्टमेन पूजा मार्को ने 9 गेंदो पर कुल 14 रन बनाए, जबकि रोशनी ने 6 गेंदो पर कुल 8 रन बनाए। इसी तरह गोवा व मध्यप्रदेश के टीमों के बीच हुए एक अन्य मैच में गोवा की टीम विजय रही। मध्यप्रदेश की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर कुल 78 रन बनाए, जबकि गोवा की टीम ने 3 विकेट खोकर 79 रन बनाए।
No comments:
Post a Comment