राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में लागोरी के मैचों के परिणाम
खण्डवा 5 जनवरी, 2019 - 64वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत खण्डवा में आयोजित लागोरी के मैचों में 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के मैचों में उत्तर प्रदेश व सीबीएसई टीम के बीच हुए मैच में सीबीएसई की टीम विजय रही, अन्य मैचों में विद्याभारती व पंजाब की टीम के बीच हुए मैच में विद्या भारती की टीम विजेता रही। इसी तरह आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना के बीच हुए मैच में तेलंगाना की टीम विजेता रही। गोवा व छत्तीगढ़ के बीच हुए मैच में गोवा विजेता रही। गुजरात व दिल्ली टीम के बीच हुए मैच में गुजरात की टीम विजेता रही। मध्यप्रदेश व सीबीएसई के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही। विद्या भारती व तेलंगाना के बीच हुए मैच में विद्या भारती विजेता रही। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश विजेता रही। मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही। आन्ध्रप्रदेश व पंजाब के बीच हुए मैच में पंजाब की टीम विजेता रही। दिल्ली व तेलंगाना के बीच हुए मैच में दिल्ली विजेता रही।
उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित बालिका वर्ग में गुजरात व छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में गुजरात की टीम विजेता रही। तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में तेलंगाना की टीम विजेता रही। गोवा व आन्ध्रपदेश के बीच हुए मैच में गोवा की टीम विजेता रही। विद्या भारती व सीबीएसई के बीच हुए मैच में विद्या भारती की टीम विजेता रही। आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना के बीच हुए मैच में आन्ध्रप्रदेश की टीम विजेता रही। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही। दिल्ली व गोवा के बीच हुए मैच में दिल्ली की टीम विजेता रही। गुजरात व सीबीएसई के बीच हुए मैच में गुजरात की टीम विजेता रही। मध्यप्रदेश व सीबीएसई के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही। आन्ध्र प्रदेश व उत्तरप्रदेश के बीच हुए मैच में आन्ध्रप्रदेश की टीम विजेता रही। दिल्ली व तेलंगाना के बीच हुए मैच में दिल्ली की टीम विजेता रही। छत्तीसगढ़ व सीबीएसई के बीच हुए मैच में सीबीएसई की टीम विजेता रही।
No comments:
Post a Comment