एकलव्य छात्रावास रोशनी के सभी विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
खण्डवा 5 जनवरी, 2019 - प्रभारी कलेक्टर श्री डी.के. नागेन्द्र के निर्देश पर खालवा विकासखण्ड के एकलव्य छात्रावास आश्रम के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण शनिवार को किया गया। बीएमओ खालवा डाॅ. शैलेन्द्र कटारिया ने बताया कि इस शिविर में शासकीय चिकित्सकों ने छात्रावास के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें 5 बालिका व 3 बालकों की बीमारी को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय खण्डवा में उपचार हेतु रेफर किया गया है।
No comments:
Post a Comment