पुलिस अधीक्षक ने फरार अरोपियों की सूचना देने पर किया ईनाम घोषित
खण्डवा 5 जनवरी, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने थाना पंधाना में विभिन्न अपराधों के पंजीबद्ध प्रकरणों के आरोपियों राहुल पिता रामदास निवासी देवलामाफी पर पूर्व में घोषित ईनाम 3 हजार से बढ़ाकर 5000 रूपये किया गया है। इसके अलावा हमीद खान पिता जुम्मन खान निवासी बरसाना मोहल्ला, मोहना ग्वालियर पर 2 हजार रूपये एवं अनिल पिता लखन भील निवासी ग्राम खिराला पर 1 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे ये आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा। आरोपियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690, थाना पंधाना के मोबाइल नम्बर 9479994714 व उप पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9826544104 पर सूचना दे सकता है।
No comments:
Post a Comment