घर घर जाकर होगी पशुओं की संगणना
खण्डवा 4 जनवरी, 2019 - पशुपालको के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने एवं पशुपालन को आय का अतिरिक्त स्त्रोत बनाने तथा देश में उपलब्ध पशु संख्या के आंकड़े एकत्र करने व विभिन्न योजना तैयार करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से 20 वी पशु संगणना 2018 का कार्य पूरे भारत में सभी राज्यों में आरम्भ किया जा चुका है। खंडवा जिले में भी यह कार्य पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा गौसेवकों द्वारा प्रत्येक ग्राम एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में घर घर जा कर किया जाएगा। इसके अंतर्गत पशुपालक परिवार के पास उपलब्ध पालतू पशु एवं पक्षियों की नस्लवार गणना की जावेगी। साथ ही पशुपालन में उपयोग होने वाले यंत्रों एवं मत्स्य आखेट में संलग्न परिवार एवं घर में पाली जाने वाली मछलियों की भी जानकारी ली जावेगी। पशुपालन विभाग खंडवा समस्त पशुपालकों एवं जिले के रहवासियों से अनुरोध करता है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न अमले को सही सही जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें जिससे कि वास्तविक आंकड़े एकत्रित किये जा सके।
No comments:
Post a Comment