मीडिया प्रतिनिधियों को दी मीजल्स रूबेला अभियान की जानकारी
खण्डवा 4 जनवरी, 2019 - मिजल्स-रूबेला अभियान की मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल द्वारा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मिजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका 9 माह से 15 वर्ष के 4 लाख 24 हजार 810 बच्चों को जिसमें सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दर्ज बच्चों को लगाया जायेगा। इस दौरान डाॅ. रतन खण्डेलवाल ने बताया कि मीजल्स एक जानलेवा बीमारी है जिसमें ग्रषित होने पर बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, कुपोषण और अंधापन जैसे कई रोगों से ग्रषित हो जाता है एवं बच्चों की मृत्यु तक भी हो जाती है और रूबेला बीमारी मुख्यतः 15 वर्ष तक के बच्चों में सर्वाधिक होती है यदि गर्भवस्था के दौरान रूबेला संक्रमित होने से शिशु जन्मजात दोष के साथ पैदा हो सकता है जैसे- अंधापान, बहरापन, जन्मजात दिल की बीमारी, मानसिक रोग से बच्चा कमजोर पेदा होता है, इन बीमारियों से बचने का एक ही उपाय है बच्चों को मिजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका लगवाया जावें। यह टीका पूर्ण रूप से निःशुल्क है।
No comments:
Post a Comment