AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 January 2019

उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने के लिए 15 जनवरी तक करें आवेदन

उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने के लिए 15 जनवरी तक करें आवेदन

खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा कराने के लिए इच्छुक किसान 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। इच्छुक किसान भू अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड, फसल बुआई का प्रमाण पत्र व पासबुक की फोटोकाॅपी के साथ ये आवेदन संबंधित किसान अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई टोल फ्री नम्बर 18002660700 पर फोन कर जानकारी ले सकते है। उपसंचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया ने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए टमाटर, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी, लहसून, हरी मटर, अनार, धनियां, आम, आलू, प्याज आदि को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि खण्डवा जिले के किसानों की उद्यानिकी फसलों की बीमे के लिए एचडीएफसी एर्गो कम्पनी को अधिकृत किया गया है। बीमा योजना के तहत किसानों को अल्प वर्षा, अतिवृष्टि, बै मौसम बरसात, आपेक्षित आद्रता, कम तापमान या अधिक तापमान, वायु की तीव्रता तथा ओलावृष्टि जैसे मामलों में क्षति होने पर फसल बीमा योजना का लाभ किसान को मिलेगा। उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि टमाटर, बैंगन, पत्ता गोभी, फूल गोभी की फसल के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 82030 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 4101.50 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। इसी तरह अंगूर के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 195000 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 9750 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। हरी मटर के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 34125 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 1706.25 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। लहसून के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 63100 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 3155 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। धनिया के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 34125 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 1706.25 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। आम के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 68315 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 3415.75 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। अनार के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 163800 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 8190 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। प्याज के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 63100 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 3155 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। आलू के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 105000 रू. व 63050 रू. की दर से निर्धारित है। इसके लिए किसान को 5 प्रतिशत दर से कुल 5250 रू. व 3152.50 रू. प्रीमियम के रूप में जमा कराना होगा। 

No comments:

Post a Comment