AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 January 2019

मतदाता दिवस पर निबंध, चित्रकला, वाद विवाद, स्लोगन प्रतिायोगिताएं भी आयोजित होंगी

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
मतदाता दिवस पर निबंध, चित्रकला, वाद विवाद, स्लोगन प्रतिायोगिताएं भी आयोजित होंगी

खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय व मतदान केन्द्र स्तर पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदान केन्द्र के अंतर्गत नवीन रजिस्टर्ड मतदाताओं को स्लोगन के साथ पहचान पत्र दिए जाएगें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 25 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए सभी बूथ लेवल आॅफिसर को आवश्यक सुविधाएं, प्रशिक्षण, जानकारी दी जाए तथा युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा स्वीप पाटनर्स, पंचायत, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं को जागरूकता एवं मतदाता सूची में वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकाधिक किए जाने के संबंध में विभिन्न कार्यवाही की जाना आवश्यक है।
 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘ मनाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने 12 जनवरी तक महाविद्यालय व स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताऐं आयोजित करने के निर्देश संबंधित शिक्षण संस्थाओं व अधिकारियों को दिए गए हैं। मतदाता दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। निबंध प्रतियोगिता के लिये अधिकतम 500 शब्द व समय एक घंटा रहेगा। वाद -विवाद प्रतियोगिता में पक्ष एवं विपक्ष के लिये 10-10 मिनिट का समय निर्धारित किया गया है। चित्रकला के लिये एक घंटे की अवधि मिलेगी। स्लोगन के लिये अधिकतम 30 शब्द व समय एक घंटा रहेगा। समस्त प्रतियोगिताओं का पूर्णाक 200 रहेगो। 

No comments:

Post a Comment