पेट्रोल पम्प की डीलर शिप हेतु आवेदन 12 जनवरी तक आमंत्रित
खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - विभिन्न पेट्रोलियम कम्पनियों द्वारा पेट्रोल पम्प की डिलरशीप विज्ञापन जारी कर लगभग 3000 पेट्रोल पम्पों की स्थापना मध्यप्रदेश में की जाना है, जिसकी डीलर शीप लेने हेतु 12 जनवरी अंतिम तिथि है। कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गो के लिए पेट्रोल पम्पों के स्थान आरक्षित किए गए है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना या अन्य योजनाओं के इच्छुक हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पम्प के स्थान एवं आरक्षण की अन्य शर्तो के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.petrolpumpdealerchayn.in या www.bharatpetroleum.in से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही इस संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-4245990 या 0755-2583624 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस संबंध में आपके द्वारा कि गई कार्यवाही से जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित खण्डवा के फोन नम्बर 0733-2222346 पर भी अवगत किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment