कलेक्टर श्री गढ़पाले ने की मिजल्स-रूबेला अभियान की समीक्षा
खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - मिजल्स-रूबेला अभियान के तहत् जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास को निर्देश दिये कि समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाये। अभियान के दौरान 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीका लगे कोई भी बच्चा छूटे नहीं। बैठक में श्री गढ़पाले ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी मेडिकल आॅॅफिसर, पेरामेडिकल और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जावें। उन्होंने पडोसी राज्यों के सीमा स्थल जिला अमरावती को पत्र लिखा जावें, कि आपके यहां आने वाले खण्डवा जिले के बच्चों का भी टीकाकरण किया जावें।
बैठक में सर्विलेंस आॅफिसर डब्ल्यू. एच.ओ. डाॅ. आर्थर मेकवान द्वारा मिजल्स-रूबेला अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि खण्डवा जिले में मिजल्स-रूबेला अभियान 15 जनवरी से 45 दिन तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान मिजल्स रूबेला वैक्सीन का टीका 9 माह से 15 वर्ष के जिले के कुल 4 लाख 24 हजार 810 बच्चों को लगाया जायेगा। यह टीका सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों, मदरसों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दर्ज बच्चों को लगाया जायेगा। इस दौरान सभी उस्थित अधिकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को कलेक्टर श्री गढ़पाले द्वारा शपथ भी दिलाई गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल, जिले के रोटरी क्लब, लायंस क्लब, लायनेंस क्लब, आई.एम.ए. के पदाधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment