64वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज
खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - जिले में 64वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 8 जनवरी को होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रातः 11 बजे से होगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिका टेनिस बाल क्रिकेट व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं की लागोरी खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।
No comments:
Post a Comment