AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 3 November 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पुनासा का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पुनासा का किया निरीक्षण


खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शनिवार को पुनासा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती ममता खेड़े तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती स्वाति मिश्रा से वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र भी मौजूद थीं। उन्होंने पामाखेड़ी सीमा पर स्थित चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। साथ ही वन उपज जांच नाका अंधारवाड़ी पर तैनात उड़नदस्ता के अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र , नर्सरी स्कूल डांग का भी निरीक्षण किया तथा पोषण आहार निर्धारित मेन्यू अनुसार न पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना चौहान का एक दिवस का वेतन काटने तथा भोजन तैयार करने वाले स्वसहायता समूह को हटाने के निर्देष भी दिए। उन्होंने गांव के माध्यमिक शाला के किचन शेड मंे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने प्राथमिक विद्यालय टिटवास स्थित मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। 

No comments:

Post a Comment