AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 3 November 2018

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए नियुक्त ‘‘दिव्यांग मित्रों‘‘ का प्रषिक्षण सम्पन्न

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए नियुक्त ‘‘दिव्यांग मित्रों‘‘ का प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - पिछले चुनावों तक विकलांगजन मतदान करने इसलिए कम आते थे कि उन्हें घर से मतदान केन्द्र तक आने में तथा मतदान केन्द्र आने के बाद मतदान के लिए लाइन में लगने में काफी परेषानी होती थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में सभी दिव्यांगजन अपनी पसंद के प्रत्याषी के पक्ष में निडर होकर स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से अवष्य मतदान कर सकंे, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार उनकी सुविधा का विषेष ध्यान रखा गया है। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रवार जिले में दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति की गई है। इन दिव्यांग मित्रों का एक दिवसीय प्रषिक्षण शनिवार को स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे व अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने भी मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग मित्रों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान की शपथ दिलाई। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के एक मत का भी उतना ही महत्व है, जितना एक सामान्य मतदाता के एक मत का। उन्होंने कहा कि मतदान करने में अधिकतम एक मिनिट लगता है, लेकिन उस मत से चुने गए प्रत्याषी को 5 वर्ष का कार्यकाल मिलता है। अतः किसी भय या लालच में न आयें तथा पूरे होषोहवास में मतदान करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा निःषक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग मित्रों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देष पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए ट्राइसकिल, व्हील चेयर या अन्य वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वाहन उन्हें घर से मतदान केन्द्र तक लायेगा तथा मतदान केन्द्र के द्वार से उन्हें मतदान केन्द्र के अंदर जाने के लिए उन्हें व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि वे ससम्मान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए संबंधित दिव्यांग मतदाता को अपने बीएलओ को सूचना देना होगी, जिस पर बीएलओ द्वारा उन्हें अलग से पास दिया जायेगा, जिसके आधार पर उन्हें ये सब सुविधा मतदान के दिन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि निःषक्तजनों को मतदान के दिन हरे रंग का पास दिया जायेगा तथा उसके सहयोगी को लाल रंग का पास दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि निःषक्त मतदाताओं को मतदान केन्द्र के अंदर जाने में भी यदि समस्या हो तो उनकी सहायता के लिए उनके एक परिवारजन को सहयोग के लिए मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही नेत्रहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा भी मतदान के दौरान उपलब्ध रहेगी, ताकि वे भी अपनी पसंद के प्रत्याषी के पक्ष में बिना किसी सहारे के मतदान कर सकें। 

No comments:

Post a Comment