Friday, 9 November 2018

पुलिस प्रेक्षक श्री यादव से सर्म्पक कर या मोबाइल पर दे सकते हैं जानकारी

पुलिस प्रेक्षक श्री यादव से सर्म्पक कर या मोबाइल पर दे सकते हैं जानकारी

खण्डवा 09 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार यादव को सुरक्षा मामलों की समीक्षा के लिए खण्डवा जिले में पुलिस प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक श्री यादव षिकायत सुनवाई के लिए पाॅवर ग्रिड कॉर्पोरेषन के विश्रामगृह के हरसूद रोड स्थित के कक्ष क्रमांक 4 में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति पुलिस प्रेक्षक श्री यादव से उनके मोबाइल नम्बर 96911-69305 पर भी सम्पर्क कर अपनी षिकायत दर्ज करा सकता है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में उप संचालक पषु चिकित्सा डॉ. जितेन्द्र कुल्हारे को नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 94256-93335 तथा 88894-72736 है। 

No comments:

Post a Comment