गुरूवार को भी नाम निर्देषन पत्र जमा करने का सिलसिला रहा जारी
खण्डवा 08 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने का कार्य गत 2 नवम्बर से प्रारंभ हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देषन पत्र की अंतिम तिथि 9 नवम्बर निर्धारित है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि गुरूवार को जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से, श्री प्रणय ने निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में, श्री नारायण सिंह पटेल ने इंडियन नेषनल कांग्रेस की ओर से, श्री लक्ष्मीचंद ने निर्दलीय तथा श्री भक्त प्रहलाद ने निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में अपना नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती ममता खेड़े के समक्ष जमा कराया।
पंधाना विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को दो नाम निर्देषन पत्र जमा हुए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के ओर से श्री रामप्रताप दांगोरे ने तथा इंडियन नेषनल कांगे्रस की ओर से छाया मोरे ने अपना नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री आर.एस. बालोदिया के समक्ष जमा कराया।
खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को दो नाम निर्देषन पत्र जमा हुए, जिनमें इंडियन नेषनल कांगे्रस की ओर से श्री कुंदन मालवीय तथा आम आदमी पार्टी की ओर से श्री संजय ने अपना नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री एस.के. पाण्डे के समक्ष जमा कराया।
हरसूद विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार को 4 नाम निर्देषन पत्र जमा हुए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुंवर श्री विजय शाह ने तथा इंडियन नेषनल कांगे्रस की ओर से श्री सुखराम साल्वे ने, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रमिला ने तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से श्री विजय सिंह उईके ने अपना नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री जगदीष मेहरा के समक्ष जमा कराया।
No comments:
Post a Comment