मांधाता के प्रेक्षक श्री पटनायक से सर्म्पक कर या मोबाइल पर दे सकते हैं जानकारी
खण्डवा 09 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिष्चित कराने के उद्देष्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय प्रषासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार पटनायक को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री पटनायक नर्मदा नगर पुनासा स्थित एन.एच.डी.सी. गेस्ट हाउस में कक्ष क्रमांक 108 में विश्राम करेंगे। नागरिकगण अथवा राजनैता मांधाता विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कोई भी षिकायत की जानकारी प्रेक्षक श्री पटनायक को प्रतिदिन शाम को 4 से 5 बजे के बीच नर्मदा नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचकर दे सकते है। इसके अलावा श्री पटनायक को कोई भी षिकायत मोबाइल नम्बर 96911-60931 पर भी की जा सकती है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में सहायक आबकारी अधिकारी श्री जे.एस. ठाकुर को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर 87705-35972 है।
No comments:
Post a Comment