Saturday, 3 November 2018

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में आयोजित हुई चेयर रेस, तंबोला, स्लोगन व गीत प्रतियोगिताएं

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में आयोजित हुई चेयर रेस, तंबोला, स्लोगन व गीत प्रतियोगिताएं 

खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। पिंक सप्ताह कार्यक्रम आयोजन की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अनुभा जैन ने बताया कि ‘‘पिंक सप्ताह‘‘ कार्यक्रम के तहत शनिवार को होली स्प्रिट कान्वेंट स्कूल खण्डवा में तंबोला व म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि चेयर रेस में नेहरू विद्यालय की श्रीमती रूबीया अली प्रथम स्थान पर, सेंट जोसफ स्कूल की श्रीमती मनीषा तिवारी द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर अरविन्द कुमार नितिन कुमार की श्रीमती दीपिका तिरोले रही। इसी तरह तंबोला प्रतियोगिता में चम्पा वास्कले, श्रीमती रूबीया अली, कल्याणी पटेल, श्रीमती बाकोरे व कुमारी दीपिका तिरोले विजेता रही। निर्वाचन गीत प्रतियोगिता में जावर की दीपिका साकले प्रथम स्थान , उमा भाटे द्वितीय तथा शा. प्राथमिक शाला भण्डारिया की साधना शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। निर्वाचन स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती संतोष चौहान, द्वितीय स्थान पर संगीता सोनवणे, तथा तृतीय स्थान पर प्रेमलता पिल्लई रही। पुरूस्कार वितरण इनर व्हील क्लब के सौजन्य से किया गया।

No comments:

Post a Comment