Saturday, 3 November 2018

व्यय प्रेक्षक श्री यादव ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक श्री यादव ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक नागेन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एम.सी.एम.सी. कक्ष का निरीक्षण किया तथा टी.वी. अवलोकन दलों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेषिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 षिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग अधिकारियों का दल कर रहा है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र व अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने भी मौजूद थे।
व्यय प्रेक्षक श्री यादव ने जिला जनसम्पर्क कार्यालय में स्थापित प्रिंट मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल्स की जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्वीकृत दर की जानकारी ली। श्री यादव ने इस दौरान निर्देष दिए कि चुनाव चिन्ह आंवटन के बाद प्रतिदिन प्रत्याषियों के निर्वाचन व्यय की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय की व्यय अनुवीक्षण शाखा में नियमित रूप से विधानसभा क्षेत्रवार एवं प्रत्याषीवार भिजवायें जायें, ताकि अभ्यार्थियों के व्यय में इसे जोड़ा जा सके। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज एवं विज्ञापनों को विधिवत पंजी में दर्ज करने के निर्देष भी दिए। 

No comments:

Post a Comment