Saturday, 3 November 2018

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट व बास्केट बॉल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट व बास्केट बॉल प्रतियोगिताएं सम्पन्न
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खिलाडि़यों से की मतदान की अपील





खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 -मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से जिले में इन दिनों पिंक सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर महिला मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। पिंक सप्ताह के तहत शनिवार को स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर खो-खो, कबड्डी तथा बास्केट बॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले तथा सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने एस.एन. कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचकर क्रिकेट खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया तथा खिलाडि़यों से मतदान की अपील की। उन्होंने पुलिस लाईन ग्राउण्ड पर आयोजित कबड्डी, खो-खो, बास्केट बॉल व अन्य खेल प्रतियोगिताओं के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया तथा उनसे मतदान की अपील भी की। 
डिप्टी कलेक्टर एवं पिंक सप्ताह की नोडल अधिकारी सुश्री अनुभा जैन ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 4 स्कूलों की टीमे शामिल हुई, जिसमें सूरज कुण्ड विद्यालय, जावर तथा खालवा की टीमों के साथ साथ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों की टीमे शामिल है। इसमें जावर की टीम विजेता रही, उप विजेता खालवा की टीम रही तथा सूरज कुण्ड की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में विजेता कल्याणगंज विद्यालय की टीम तथा उपविजेता सूरज कुण्ड विद्यालय की टीम रही तथा तृतीय स्थान पर जावर की टीम रही। बास्केट बॉल प्रतियोगिता में आर्य समाज स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, एस.एन. कॉलेज, खण्डवा बास्केट बॉल एसोषिएषन सहित विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जिसमें आर्य समाज स्कूल की टीम विजेता रही तथा खण्डवा बास्केट बॉल एसोषिएषन की टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा की टीम तृतीय स्थान पर रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप एकेडमी खण्डवा की टीम विजेता रही। खालवा खेल परिसर की टीम उप विजेता रही और फौजदार इंटरनेषनल स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। 

No comments:

Post a Comment