AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 2 November 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद व खण्डवा रिटर्निंग कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद व खण्डवा रिटर्निंग कार्यालय का किया निरीक्षण

खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को हरसूद एवं खण्डवा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी हरसूद श्री जगदीष मेहरा से विधानसभा निर्वाचन के लिए आज जारी अधिसूचना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नाम निर्देषन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में की गई व्यवस्थाओं को भी देखा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने एसडीएम खण्डवा कार्यालय में स्थापित किए गए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा नाम निर्देषन पत्र जमा करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा अन्य उपस्थित कर्मचारियों से भी आवष्यक पूछताछ की। 

No comments:

Post a Comment