खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तीरंदाजपुर में गुरूवार को स्वीप दल खंडवा द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ जगदीशचंद चौरे, सुनील चौरे उपमन्यु, नीरज पाराशर, मनोज पटेल, भगवानदास पटेल, वैभव कोठारी, सन्तोष तिवारी, कपिल डोंगरे, राजेश खांडे आदि स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं से ग्राम वासियों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने मतदान का महत्व भी बताया और मतदाताओं को जागरूक किया तथा आगामी 28 नवम्बर को मतदान करने की अपील की। एस डी एम श्री संजीव पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे एल रघुवंशी, तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या , स्वीप दल खंडवा प्रभारी से श्री आर के सेन भी इस दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कविगणों का पुष्पहार, शाल, श्रीफल से स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र सोहनी ने किया तथा आभार प्रदर्षन जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे एल रघुवंशी ने किया।

No comments:
Post a Comment