व्यय प्रेक्षक श्री मुदलियार खण्डवा पहुंचे
खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के मांधाता व हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस.पी.जी. मुदलियार शुक्रवार को खण्डवा पहुंचे। श्री मुदलियार ने सर्किट हाउस में निर्वाचन व्यय प्रभारी तथा जिला वाणिज्यकर अधिकारी श्री के.के. मौर्य से चर्चा कर अब तक विधानसभा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक श्री मुदलियार ने पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. समिति, समाचार पत्रों व न्यूज चैनल्स की जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दरों तथा टी.वी. अवलोकन द्वारा न्यूज चैनल्स पर प्रसारित पेड न्यूज व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी भी ली।
No comments:
Post a Comment